इन 7 Bollywood Movies में Romantic Scenes को इस तरह दिखाया गया कि बन गए सबसे Hot Scenes
Hot Bollywood Songs Videos: Bollywood Movies के कुछ Songs में एक्टर्स की शानदार केमिस्ट्री नजर आई है। इसके साथ ही हॉटनेस का जो तड़का लगाया गया, उससे रोमांस का अलग लेवल देखने को मिला। रोमांस और हॉटनेस से भरे ये सॉन्ग हॉट सीन्स के मामले में कहीं आगे निकल गए। आइए देखते हैं ऐसे ही गानों में स्क्रीन कपल्स की केमिस्ट्री और हॉट अंदाज—
रणवीर सिंह—दीपिका पादुकोण (अंग लगा दे — गोलियों की रासलीला रामलीला) Ang Laga De | Video Song | Goliyon Ki Rasleela Ram-leela
फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ‘अंग लगा दे’ सॉन्ग में रोमांटिक फील का जो तड़का डाला, वह बेमिसाल था। उनकी केमिस्ट्री देख यह अंदाजा तो लगाया जा सकता था कि उनके बीच अंडरस्टेडिंग गजब की थी। उनके रोमांटिक अंदाज ने सॉन्ग को बेहद हॉट बना दिया था। बाद में दोनों ने शादी भी रचाई।
इमरान हाशमी-मल्लिका शेरावत ( मर्डर) Kaho Na Kaho Murder 2004 HD Full Song HD Emraan Hashmi & Mallika Sherawat
इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की मूवी ‘मर्डर’ में दोनों की बीच ऐसी केमिस्ट्री दिखाई गई कि आज भी दर्शक हॉट रोमांस के मामले में इस मूवी को आइडल मानते हैं। दोनों के रोमांटिक सीन उस जमाने में खासे पसंद किए गए। अपने समय की सबसे बोल्ड मूवीज में शुमार ‘मर्डर’ में इमरान-मल्ल्किा ने हॉट रोमांस का नया लेवल पेश किया था।
जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु ( जिस्म-जादू है नशा है) Jadu Hai Nasha Hai | Bipasha & Abraham | Shreya Ghoshal & Kumar Sanu
‘जिस्म’ फिल्म का ‘जादू है नशा है’ सॉन्ग जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के हॉट रोमांस के चलते पॉपुलर हुआ। दोनों के बीच अफेयर के चर्चे और इस गाने में हॉट रोमांस, दर्शकों के लिए ये डबल डोज जैसा फील था। उन दिनों बिपाशा को सबसे हॉट एक्ट्रेस माना जाता था।
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ( आशिकी 2 -तुम ही हो) “Tum Hi Ho Aashiqui 2” Full Video Song HD | Aditya Roy Kapur, Shraddha Kapoor | Music – Mithoon
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने कौन भूल सकता है। इस फिल्म के बेहद लोकप्रिय हुए गानों में से एक था ‘तुम ही हो’। इस गाने में दोनों बारिश में भीगते और इंटीमेट होते नजर आए। सुरों के साथ हॉट रोमांस के सीन, दर्शकों के दिलो—दिमाग पर चढ़ने के लिए काफी थे।
कैटरीना कैफ— अक्षय कुमार ( दे दना दन – गले लग जा) Gale Lag Ja Full Video Song | De Dana Dan | Akshay Kumar, Katrina Kaif | Best Bollywood Song
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का फिल्म ‘दे दना दन’ का सॉन्ग ‘गले लग जा’ बेहद हॉट सॉन्ग की कैटेगिरी में आता है। साड़ी में भीगी कैटरीना और रोमांटिक अक्षय ने इस गाने में जैसे आग ही लगा दी थी।
शाहरुख खान— काजोल ( कभी खुशी कभी गम — सूरज हुआ मध्यम) Suraj Hua Maddham Full Video – K3G|Shah Rukh Khan, Kajol |Sonu Nigam, Alka Yagnik
शाहरुख खान और काजोल की रोमांटिक जोड़ी ने कई हिट गाने दिए हैं। हालांकि ‘कभी खुशी कभी गम’ का सॉन्ग ‘सूरज हुआ मध्यम’ उनके बीच खास तरह की केमिस्ट्री दिखाता है। जिस तरह से गाने को शूट किया गया और दोनों का रोमांटिक अंदाज रहा, उससे ये इस जोड़ी के फैंस का सबसे पसंदीदा हॉट सॉन्ग बन गया।
इमरान हाशमी— तनुश्री दत्ता (आशिक बनाया आपने’ टाइटल सॉन्ग) Aashiq Banaya Aapne Title (Full Song) | Himesh Reshammiya,Shreya Ghoshal | Emraan Hashmi,Tanushree D
इस लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम फिर से आया है। उनके अन्य गाने भी इस लिस्ट में आ सकते हैं। हालांकि तनुश्री दत्ता के साथ उनका ‘आशिक बनाया आपने’ टाइटल सॉन्ग सबसे अलग है। इसमें दोनों ने जो रोमांस और हॉटनेस का मिश्रण किया है, उसे इग्नोर करना हर किसी के बस की बात नहीं।