Happy Holi 2022 Hindi Wishes Images, Messages: इन SMS, संदेश, शायरी, कविताओं, संस्कृत श्लोक के साथ अपनों को भेजें सबसे खास अंदाज में होली की शुभकामनाएं

Happy Holi 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Messages, Status,: हम सभी को होली का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन हम सभी खूब रंग अबीर उड़ाते हैं। यह त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है। वहीं इस साल होली 18 मार्च को खेली जा रही है। जश्न में डूब चुके लोग अपने दोस्तों, चाहने वालों और रिश्तेदारों को होली की शानदार और दिल को छू लेने वाले शुभकामनाएं भेजना हैं, तो यहां आपको वह सभ मिल जाएगा। तो रंग-अबीर उड़ाने से पहले फटाफट आप भी अपनों को इन मैसेज, शायरी, कोट्स के जरिए होली की शुभकामनाएं जरूर भेजें।
Happy Holi wishes Images, Messages, Quotes 2022 Download
हिंदू पंचांग के अनुसार रंगों का त्योहार होली का पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पड़ता है। ऐसे में इस बार रंग गुलाल होली 19 मार्च 2022, शनिवार को है। प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
Holi, Holika Dahan 2022 Puja Vidhi, Muhurat, Time
होली का हर पल मुबारक़
आज मुबारक़
कल मुबारक़ होली का हर पल मुबारक़
रंग बिरंगी होली में मेरा भी एक रंग मुबारक़
होली की बधाइयां स्वीकार करें।।
Happy Holi 2022
रसिया को नार बनाओ री रसिया को
रसिया को नार बनाओ री रसिया को
रसिया को नार बनाओ री रसिया को
कटि लहंगा गल माल कंचुकी वाह रे रसिया वाह
चुनरी शीश उढ़ाओ री रसिया को
रसिया को नार बनाओ री रसिया को
बांह बरा बाजूबन्द सोहे
बांह बरा बाजूबन्द सोहे
नकबेसर पहनाओ री रसिया को |
रसिया को नार बनाओ री रसिया को
गाल गुलाल दृगन बिच काजल
गाल गुलाल दृगन बिच काजल
बेंदी भाल लगाओ री रसिया को
रसिया को नार बनाओ री रसिया को
आरसी-कंगन-छल्ला पहनाओ
आरसी कंगन छल्ला पहनाओ
पैंजनी पाँव सजाओ री रसिया को
रसिया को नार बनाओ री रसिया को
श्यामसुंदर पे ताली बजा के
श्यामसुंदर पर ताली बजा के
यशुमती निकट नचाओ री रसिया को
रसिया को नार बनाओ री रसिया को ||
निरखत बासंती छटा, फागुन हुआ निहाल
निरखत बासंती छटा, फागुन हुआ निहाल।
इतराता सा वह चला, लेकर रंग गुलाल।।
कलियों के संकोच से, फागुन हुआ अधीर।
वन-उपवन के भाल पर, मलता गया अबीर।।
टेसू पर उसने किया, बंकिम दृष्टि निपात।
लाल, लाज से हो गया, वसन हीन था गात।।
अमराई की छांव में, फागुन छेड़े गीत।
बेचारे बौरा गए, गात हो गए पीत।।
फागुन और बसंत मिल, करें हास-परिहास।
उनको हंसता देखकर, पतझर हुआ उदास।।
होलिका-पर्वणः हार्दिक्यः शुभाषयाः
वर्णानां पर्व इदं सर्वेभ्यः हर्षोल्लासप्रदं भवेदिति कामये।
होलिका-पर्वणः हार्दिक्यः शुभाषयाः
हर भूखे के थाल में, भर दो सब पकवान
– अबके कुछ ऐसा करो, होली पर भगवान।
हर भूखे के थाल में, भर दो सब पकवान।।
हिरण्यकश्यप मार कर, करी धर्म की जीत।
हे नरसिंह कब आउगे, जनता है भयभीत।।
खुशियों का त्यौहार है, खुल कर खेलो फाग।
बैर, दुश्मनी, द्वेष का, दिल से कर दो त्याग।।
दिन का उजाला शान बन के आए
खुदा करे हर साल चांद बन के आए
दिन का उजाला शान बन के आए
कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन के आए…
होली मुबारक हो।।
होली पर साजन दिखे, छूटा मन का धीर
– होली पर साजन दिखे, छूटा मन का धीर।
गोरी के मन-आंगने, उड़ने लगा अबीर।।
होली अब के बार की, ऐसी कर दे राम।
गलबहिंया डाले मिलें, ग़ालिब अरु घनश्याम।।
मनसा-वाचा-कर्मणा, भूल गए सब रीत।
होली के संतूर से, गूंजे ऐसे गीत।।
इक तो वो मादक बदन, दूजे ये बौछार।
क्यों ना चलता साल भर, होली का त्यौहार।।
थोड़ी-थोड़ी मस्तियां, थोड़ा मान-गुमान।
होली पर ‘साहिल’ मियां, रखना मन का ध्यान।।
Happy Holi 2022 Wishes, SMS And Quotes: सूरज की किरणें
सूरज की किरणें
खुशियों की बहार
जिंदगी में मिले सबका प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2022
Happy Holi 2022: रंगों का ये त्योहार
रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए
मीठी- मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए
Happy Holi 2022
Happy Holi Quotes: रंगों की बहार
रंगों की बहार
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2022
Holi 2022 Wishes In Hindi: होली की हार्दिक शुभकामनाएं
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भारी होली
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
बिछड़ा हुआ मेरा प्यार मुझे मिल जाए
खुदा करे कि इस बार होली ऐसी आए
बिछड़ा हुआ मेरा प्यार मुझे मिल जाए
मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उस से
काश वो आए और चुपके से गुलाल लगा जाए
हैप्पी होली 2022।।
होली त्योहार है रंग और भांग का
होली त्योहार है रंग और भांग का
हम सब यारों का
घर में आए मेहमानों का
गली में गली वालों का
मोहल्ले में मोहल्ले वालों का
देश में देशवालों का
बुरा ना मानो होली है।।
होली की शुरुआत
हिरण्यकश्यप के मरने से पहले ही होलिका के रूप में बुराई जल गई और अच्छाई के रूप में भक्त प्रहलाद बच गए। उसी दिन से होली को जलाने और भक्त प्रहलाद के बचने की खुशी में अगले दिन रंग गुलाल लगाए जाने की शुरुआत हो गई।
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए
खुदा करे हर साल चांद बन के आए
दिन का उजाला शान बन के आए
कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए…
होली मुबारक हो।।