Jan Ashirwad Yatra: सिंधिया की रैली में BJP के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, मेनका गांधी की संस्था ने की FIR

भाजपा (BJP) की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) विवादों में आ गई है। दरअसल इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia) की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) में एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंग दिया गया।
मेनका गांधी की संस्था ने दर्ज कराई शिकायत (Meneka Gandhi Organisation Files Complaint)
इस घोड़े का फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब भाजपा की सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स ने इसे लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर (Horse Photo Viral On Social Media)
इस बारे में संस्था की प्रियांशु जैन ने बताया, ”जिस समय केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही थी, उसी वक्त संयोगितागंज इलाके में यह घोड़ा नजर आया। उसे पूरी तरह से भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। उसके ऊपर कमल भी बनाया गया। कई लोगों ने घोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।”
घोड़े के मालिक को तलाश रही पुलिस
प्रियांशु ने आगे बताया, ”BJP नेता रामदास गर्ग उस घोड़े को लेकर आए थे। घोड़े को जिस तरह से रंगा गया था, वह उसके लिए खतरनाक है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है।”
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घोड़े के मालिक की तलाश की जा रही है।