KBC 15: करोड़पति बनते-बनते रह गया कंटेस्टेंट, 1 करोड़ के सवाल पर की ये गलती, क्या आप जानते हैं जवाब?

KBC 15: करोड़पति बनते-बनते रह गया कंटेस्टेंट, 1 करोड़ के सवाल पर की ये गलती, क्या आप जानते हैं जवाब?

Amitabh Bachchan KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 15 (KBC 15) अच्छी टीआरपी बटोर रहा है। हर दिन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्मी दुनिया से लेकर अपनी नीजि जिंदगी के कई किस्से-कहानियां सुनाते हैं और इसी बीच कंटेस्टेंट के साथ क्वीज गेम शो खेलते हैं। हर दिन प्रतियोगी अपनी काबिलियत के दम पर इनाम राशि घर ले जाते हैं, लेकिन केबीसी (KBC 15) के बीते एपिसोड में एक कंटेस्टेंट करोड़पति बनते-बनते रह गया। लेटेस्ट एपिसोड में एक प्रतियोगी के सामने 1 करोड़ की प्राइज मनी के लिए हिरोशिमा के परमाणु अटैक से जुड़ा सवाल पूछा गया था। जिसपर हार मानते हुए प्रतियोगी ने गेम क्विट कर दिया।

ये था एक करोड़ का सवाल?
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Show) ने 50 लाख जीत चुके कंटेस्टेंट के सामने एक करोड़ रूपये का सवाल रखा। उन्होंने पूछा- 6 अगस्त 1945 को, हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराने वाले विमान का नाम किसके नाम पर रखा गया था? सवाल के विकल्प थे, पहला- एक पौराणिक अस्त्र, दूसरा- एक फिल्मी पात्र, तीसरा- विमान चालक की मां, चौथा- वो जगह जहां उसे बनाया गया था।

सही जवाब- 1 करोड़ की रकम के लिए सही जवाब तीसरा विकल्प विमान चालक की मां था। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan KBC) ने जवाब को समझाते हुए बताया कि विमान का नाम इनोला गे था। और इस हमले में एक लाख लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे थे।

प्रतियोगी ने मानी हार
1 करोड़ के सवाल पर प्रतियोगी की हवाईयां उड़ गई थी। लेकिन फिर भी समझदारी दिखाते हुए कंटेस्टेंट ने गलत जवाब देने की जगह खेल को बीच में छोड़ दिया और 50 लाख की इनाम राशि लेकर घर चले गए।

Amit Singh

Amit Singh

अमित सिंह, सच भारत में राजनीति और मनोरंजन सेक्शन लीड कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 5 साल का अनुभव है। इन्हें राजनीति और मनोरंजन क्षेत्र कवर करने का अच्छा अनुभव रहा है।थियेटर एक्टर रह चुके अमित ने टीवी से लेकर अखबार और देश की विभिन्न विख्यात वेबसाइट्स के साथ काम किया है।इन्होंने राष्ट्रीय स्तर की दर्जनों शख्सियतों का वीडियो और प्रिंट इंटरव्यू भी लिया है।अमित सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ से प्राप्त करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से टीवी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *