National Science Day 2023: नेशनल साइंस डे पर इन मैसेज से करें अपने दोस्तों व प्रियजनों को विश

National Science Day 2023: 28 फरवरी का दिन हर साल नेशनल साइंस डे (National Science Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय भौतिकीविद सीवी रमन (CV Raman) ने वर्ष 1928 में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। सीवी रमन ने प्रकाश की फोटोन थ्योरी से जुड़ी एक खास खोज की थी, जिसका पूरी दुनिया ने लोहा माना। इसी खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल प्राइज मिला। विज्ञान के क्षेत्र में उनके इस अविष्कार को ‘रमन इफेक्ट’ (Raman Effect) के नाम से जाना जाता है। National Science Day मनाने का मुख्य उद्देश्य है, स्टूडेंट्स को साइंस की तरफ आकर्षित करना और नए अविष्कारों को प्रेरित करना। तो आप इस दिन की शुभकानाएं अपने दोस्तों और प्रियजनों को कोट्स, स्लोगन और मैसेज के जरिए दे सकते हैं।
नेशनल साइंस डे स्लोगन (National Science Day Slogen)
- माना विज्ञान में हमने किया है विशेष,
फिर भी अभी बहुत कुछ करना है शेष। - विज्ञान जिस रहस्य को समझ नहीं पाता है,
इस संसार में उस चमत्कार कहा जाता है। - विज्ञान इंसान को गरीबी और बीमारी से निकाल सकता है,
मगर वो बदले में इंसान की सामाजिक अशांति खत्म कर सकता है।
नेशनल साइंस डे कोट्स (National Science Day Quotes)
- किसी भी देश की उन्नति के लिए सबसे ज्यादा योगदान विज्ञान का होता है।
- हमारी लाइफ विज्ञान के प्रयोग जैसी है, हम जितनी बार प्रयोग करेंगे, पहले से अच्छी कामयाबी पाएंगे।
- प्रकृति के प्रति मन में सम्मान और हृदय में प्यार है, तो विज्ञान पूरी मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है।
- विज्ञान सरलता से अपनी श्रेष्ठता का परिचय देता है।
- आज का विज्ञान कल की तकनीक है।
नेशनल साइंस डे स्टेट्स (National Science Day Status)
- धर्म, विज्ञान और कला वास्तव में एक ही पेड़ की शाखा है।
- विज्ञान उत्साह और अंधविश्वास के जहर का सबसे बड़ा मारक है।
- विज्ञान किसी देश को नहीं जानता है, क्योंकि ज्ञान मानवता का है और वह मशाल है, जो दुनिया को रोशन करती है।
- विज्ञान में जीवन से आप जो सीखते हैं वह हमारी अज्ञानता की विशालता है।
- सबसे खूबसूरत चीज जो हम अनुभव कर सकते हैं वह रहस्यमय है, यह सभी सच्ची कला और विज्ञान का स्रोत है।