Oppo Reno 6 और Reno 6 Pro आज दोपहर 3 बजे में होंगे लॉन्च, होश उड़ा देंगे ये फीचर्स

Oppo Reno 6 और Reno 6 Pro आज दोपहर 3 बजे में होंगे लॉन्च, होश उड़ा देंगे ये फीचर्स

Oppo Reno 6 फोन के लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे ग्राहकों का इंतजार खत्म हो चुका है।

Oppo आज भारतीय  में Oppo Reno 6 सीरीज के फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी आज दो हैंडसेट फोन Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro लॉन्च कर रही है।

इन दोनों फोन्स को एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट में दोपहर 3 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने अपकमिंग लॉन्च की माइक्रोसाइट बनाई है। वेबपेज के मुताबिक, ओप्पो रेनो 6 और ओप्पो रेनो 6 प्रो में पीछे की साइड पारदर्शी मैट फिनिश डिजाइन बनाई गई है। ग्राहक इन स्मार्टफोन को Aurora और Stellar Black कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे।

OPPO Reno 6 और OPPO Reno 6 Pro स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आज दोपहर 3 बजे लॉन्च किए जाएंगे। यह लॉन्च इवेंट कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।

ओप्पो फोन MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर पर पेश होंगे और इनमें 12GB RAM होगी। Oppo Reno 6 में 6.43 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 4300 mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इनमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का होगा. जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

कंपनी ने OPPO Reno 6 और OPPO Reno 6 Pro की भारतीय कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके दाम भारतीय बाजार में 35,000 रुपये से शुरुआत हो सकती है।

Kavita Singh

Kavita Singh

कविता सिंह ''सच भारत'' में टेक्नोलॉजी और बिजनेस डेस्क को लीड कर रही हैं। पत्रकारिता की दुनिया में 6 वर्ष का अनुभव रखने वाली कविता ने आईआईएमसी से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लुधियाना में पूरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *