Panauti: PM Modi को Twitter पर बताया जा रहा #Panauti, जानिए आखिर क्यों लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Panauti: PM Modi को Twitter पर बताया जा रहा #Panauti, जानिए आखिर क्यों लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Panauti PM Modi Trending On Twitter Olympic Semifinal Loss: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में आज भारत के लिए सबसे बड़ा दिन था…. दिन था सेमीफाइनल का…. दिन था पूरे देश का सपने का…. दिन था एक इतिहास को दोहराने का…. लेकिन आज साथ करोड़ो दिल एक साथ टूट गए। सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम (Indian Men’s Hockey Team In Olympic) को बेल्जियम के खिलाफ एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हराया।

सेमिफाइनल में भारत के हाथ लगी हार (Indian Men’s Hockey Team Lost In Olympic Semifinal)

49 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन परिणाम आज हमारे पक्ष में नहीं गया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंतिम 11 मिनट के अंदर तीन गोल गंवाने के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार गयी।

ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ पनौती  (Panauti Trending On Twitter)

निर्णायक मैच में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर #Panauti लगातार ट्रेंड कर रहा है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों… दरअसल, सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किया जा रहा है। ट्रोलर्स का ऐसा मानना है कि, पीएम मोदी ने यह मुकाबला टीवी पर लाइव देखा और इसीके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।

पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला (PM Modi Tweet on Hockey Team)

बता दें कि, इससे पहले भी मोदी को कई बार इसी तरह की बेतुकी बातों के चलते ट्रोल किया जा चुका है। हालांकि, मैच के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते हुए नजर देखा गया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘‘जीत और हार जीवन का हिस्सा है। हमारी पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है। अगले मैच के लिए और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।’’

Nitesh Sharma

Nitesh Sharma

नितेश शर्मा ''सच भारत'' में स्पोर्ट्स डेस्क को लीड करते हैं। दिल्ली के रहने वाले नितेश ने माखनलाल चतुर्वेदी कॉलेज से पत्रकारिता में एमए किया है। खेल की दुनिया में रूचि रखने वाले नितेश खेल पत्रकारिता में करीब चार साल का अनुभव रखते हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *