UP Election 2022: ‘बाबा’ ने ‘बबुआ’ पर साधा निशाना, कहा- कमरे नोटों से…

UP Election 2022: ‘बाबा’  ने  ‘बबुआ’ पर साधा निशाना, कहा-  कमरे नोटों से…

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: अगले साल यानी की 2022 में 5 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। इन राज्यों में सबसे अधिक चर्चा उत्तर प्रदेश में होने जा रहे चुनाव (UP Election 2022) की है।403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें काफी तेज हो गई है। इसी बीच बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) ने बबुआ (अखिलेश यादव) पर निशाना साधा है।

अखिलेश पर योगी आदित्यनाथ का वार (Yogi Adityanath Statement On Akhilesh Yadav)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से मिले करोड़ों रुपयों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। योगी ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘आज पैसा दीवारों से निकल रहा है, कमरे नोटों से भरे पड़े हैं। अब जनता को समझ में आ रहा होगा कि बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों करता था।’

जनवरी में होगा चुनाव पर फैसला (Uttar Pradesh Election Date)

बताते चलें कि पांच राज्यों में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अब जनवरी में फैसला होगा। चुनाव आयोग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जनवरी, 2022 में एक और बैठक करेगा। इसके बाद ही तय किया जाएगा कि चुनाव कराए जाएं या फिर उन्हें स्थगित किया जाए। गौरतलब है कि सोमवार को चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब व मणिपुर में कोरोना व ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर बात हुई।

 

Up assembly election 2022, up election 2022, up vidhan sabha chunav 2022, pre-election coverage, up election date 2022, उत्तरप्रदेश चुनाव 2022, election date in up, up election 2022 opinion poll, up election news, up vidhan sabha election 2022 date, up election 2022 date in hindi, deputy cm, yogi adityanath, bjp, sp, bsp, congress, brahman, ब्राह्मण, भाजपा, जेपी नड्डा, India News in Hindi, Latest India News Updates

admin

admin

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *