यूपी: कानपुुर में ‘खेला होई’ के बाद लगे ‘चंदा चोरों से सावधान’ के होर्डिंग, प्रशासन में हड़कंप

यूपी: कानपुुर में ‘खेला होई’ के बाद लगे ‘चंदा चोरों से सावधान’ के होर्डिंग, प्रशासन में हड़कंप

बंगाल चुनाव ( West Bengal ) में ‘खेला होबे’ ( Khela Hobe ) वाली पंचलाइन इन दिनों यूपी में चर्चा में है। इसका भोजपुरी वर्जन खूब वायरल हो रहा है। दरअसल सपा ने ‘खेला होबे’ की तर्ज पर ‘खेला होई’ ( Khela Hoyi ) का नारा दे दिया है। वाराणसी, बलिया के बाद कानपुर में कई जगहों पर ‘खेला होई’ की होर्डिंग लगे हैं।

वहीं देर रात कानपुर के बर्रा के सचान चौराहे पर “चंदा चोरों से सावधान” की होर्डिंग लगा दी गई है। इसे किसने लगावाया है किसी को कुछ नहीं पता। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले वाराणसी में इस तरह का बैनर दिखाई दिया। यहां शहर उत्तरी के पूर्व सपा विधायक अब्दुल समद अंसारी ने अपने घर की दीवार पर इसे लिखवाया।

पूर्व विधायक ने अपने मकबूल आलम रोड स्थित घर की दीवारों पर सपा के चुनाव चिह्न साइकिल के चित्र के साथ खेला होई के नारे लिखवा दिए। दीवार पर लिखवाया गया है कि उम्मीद की साइकिल-2022 में खेला होई।

सपा के पूर्व विधायक ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में चमत्कारी साबित हुआ खेला होबे का नारा पूरे भारत में मशहूर है। उन्होंने कहा कि इस नारे को जनता का प्यार मिल रहा है।

पूर्व विधायक ने राज्य में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता बीजेपी सरकार से तंग आ चुकी है। महंगाई आसमान छू रही है। अस्पतालों में इलाज और दवा नहीं है। कोरोना ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।  किसान, जवान और युवाओं के साथ ज्यादती हुई है।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। कानपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पोस्टर लगाया गया है। समाजवादी पार्टी के कानपुर महानगर की ओर से कई जगहों पर पोस्टर लगाया गया है। इस पर भी यूपी में 2022 में खेला होई लिखा गया है।

Amit Singh

Amit Singh

अमित सिंह, सच भारत में राजनीति और मनोरंजन सेक्शन लीड कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 5 साल का अनुभव है। इन्हें राजनीति और मनोरंजन क्षेत्र कवर करने का अच्छा अनुभव रहा है।थियेटर एक्टर रह चुके अमित ने टीवी से लेकर अखबार और देश की विभिन्न विख्यात वेबसाइट्स के साथ काम किया है।इन्होंने राष्ट्रीय स्तर की दर्जनों शख्सियतों का वीडियो और प्रिंट इंटरव्यू भी लिया है।अमित सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ से प्राप्त करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से टीवी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *