Wedding Kanika Kapoor: शादी के बंधन में बंधे Kanika Kapoor और Gautam, लुक्स के मामले में एक दूसरे को दी कड़ी टक्कर

Wedding Kanika Kapoor: शादी के बंधन में बंधे Kanika Kapoor और Gautam, लुक्स के मामले में एक दूसरे को दी कड़ी टक्कर

‘बेबी डॉल’ गाने से मशहूर हुई सिंगर कनिका कपूर(KanikaKapoor) शादी के बंधन में बंध गई हैं। कनिका(Kanika) और गौतम(Gautam) की शादी की रस्में लंदन(London) में हो रही हैं और लंदन से कपल की पहली वेडिंग फोटो भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। दोनों ही लुक्स के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

कनिका कपूर और गौतम ने 20 मई को सात फेरे लिए हैं। शादी में कनिका(Kanika) ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया है। उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया है। वहीं, गौतम(Gautam) लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

कनिका कपूर(KanikaKapoor) ने अपनी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अपनी हल्दी सेरेमनी में कनिका(Kanika) ने खूब धमाल मचाया था। वह अपने पति गौतम(Gautam) के साथ खूब नाची थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा था, ‘जी, आई लव यू सो मच।’ इंस्टाग्राम(Instagram) पर इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को नया जीवन शुरू करने पर बधाई दी थी।

बता दें कि कनिका कपूर(KanikaKapoor) के पति गौतम(Gautam) एनआरआई(NRI) बिजेनसमैन हैं। कनिका(Kanika) की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एनआरआई(NRI) राज चंदौक से हुई थी। लेकिन दोनों ने तलाक ले लिया था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज हैं। कनिका पहले पति से तलाक लेने के बाद ही मुंबई आई थीं और अपना गाना ‘जुगनी जी’ रिलीज किया। जिसके बाद से उनकी किस्मत ही बदल गई।

Amit Singh

Amit Singh

अमित सिंह, सच भारत में राजनीति और मनोरंजन सेक्शन लीड कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 5 साल का अनुभव है। इन्हें राजनीति और मनोरंजन क्षेत्र कवर करने का अच्छा अनुभव रहा है।थियेटर एक्टर रह चुके अमित ने टीवी से लेकर अखबार और देश की विभिन्न विख्यात वेबसाइट्स के साथ काम किया है।इन्होंने राष्ट्रीय स्तर की दर्जनों शख्सियतों का वीडियो और प्रिंट इंटरव्यू भी लिया है।अमित सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ से प्राप्त करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से टीवी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *